अकलतरा: पिपरदा गांव में ट्रैक्टर के पलटने से युवक के दोनों पैर चकनाचूर, घायल युवक बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
अकलतरा क्षेत्र के पिपरदा गांव में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार युवक का दोनों पैर चकना चूर हो गया है। घायल युवक का नाम सुशील धीवर है और वह पिपरदा गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में सवार युवक सुशील धीवर और अन्य लोग जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और पलट गया। हादसे में सुशील के दोनों पैर चकना चूर हो गया है।