बाढ़: सावन के पहले दिन नीतीश कुमार बाढ़ के उमानाथ घाट पहुंचे, विकास कार्यों का जायजा लिया
Barh, Patna | Jul 30, 2026 "सावन के पहले दिन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार लगभग 11 बजे बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा उमानाथ के दर्शन-पूजन के बाद घाट पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी मौजूद रहे। वहीं, सावन के पहले दिन उमानाथ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ।