हटा: मड़ियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे पुलिस बल के साथ मदनटोर पहुंचीं, बंजारा बस्ती के लोगों को दी समझाइश
Hatta, Damoh | Apr 15, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र के मदनटोर में बंजारा बस्ती में कच्ची शराब को लेकर आदिवासियों द्वारा विरोध प्रदर्शन और शराब बिक्री बंद करने की मांग के बीच मड़ियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे पुलिस बल के साथ मदनटोर पँहुचीथाना प्रभारी ने बंजारा बस्ती मे लोगो को समझाईस दी कि अवैध शराब बनाना और बिक्री बंद करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी