लक्ष्मणगढ़: राजगढ़ में नियमित भुगतान न मिलने पर सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
वाल्मीकि सेना के सफाई कर्मियों का नियमित भुगतान न मिलने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर में सफाई नहीं होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर को महिला-पुरुष कर्मियों ने गणेश पोल मंदिर से चौपड़ बाजार, गोल मार्केट होते हुए रैली निकाली।