फौज की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखने वाले छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों अपने 'फिल्मी अंदाज' को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी वे ननचाकू और बंदूक चलाते दिखते हैं, तो कभी लोगों को मुक्का-झापड़ मारने को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में शूटिंग रेंज में उनका एक फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्षेत्र में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विधायक बनने से पहले गांव-गांव घूमकर बहनों से राखी बंधवाने वाले टोप्पो के इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। जनता के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि विधायक जी का मन जनसेवा में लग रहा है या फिर फिल्मी सेवा में! विधायक का यह नया रूप सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
#RamkumarToppo #SitapurMLA #ViralVideo #ChhattisgarhNews #AmbikapurBreaking #PoliticalFrenzy #SocialMediaViral #TrendingNow #FatafatNews