राघोगढ़: साड़ा कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी फरियादी ने राघोगढ़ थाना में की शिकायत
राघोगढ़ थाना क्षेत्र की साड़ा कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। फरियादी मुनेश त्यागी निवासी साड़ा कॉलोनी ने राघोगढ़ थाना पुलिस को बताया, सुबह बाइक मकान के सामने खड़ी करके अंदर चला गया था। कुछ समय बाद देखा तो बाइक नहीं मिली। अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।