राघोगढ़: बिलाखेड़ी में मोहन पारदी की हत्या के मामले में धरनावदा थाना पुलिस ने ₹50000 के इनामी एक कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार
धरनावदा थाना पुलिस ने ₹50000 के इनामी कुख्यात आरोपी एहसान पारदी निवासी बिलाखेड़ी को पकड़ा है। 5 जुलाई को थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया, बिलाखेडी में 12 मई को मोहन पारदी हत्याकांड में 23 लोगो पर केस दर्ज हुआ था। एहसान पारदी पर थाना धरनावदा, फतेहगढ, बजरंगगढ, राजस्थान के राजसमंद, दिल्ली के थाना उमर कॉलोनी, कर्नाटक के बेंगलुरु में कुल 20 केस दर्ज है।