राघोगढ़: गुना के 3 लोगो ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर तमिलनाडु कोयंबटूर के व्यापारी से की 67 लाख रुपए की ठगी, हुए गिरफ्तार
गुना में रुठियाई और कुंभराज के तीन लोगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के एक व्यापारी से 67 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। कोयंबतूर में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने 4 जून को बताया, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है गुना पहुंची तमिलनाडु पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर ले गई है।