राघोगढ़: बरसत गांव के देव स्थल पर 5000 पौधे लगाने का लोगो ने लिया संकल्प, कलेक्टर की मौजूदगी में लगाए गए 1100 पौधे
राघोगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरसत के देवी स्थल पहाड़ी पर लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5000 पौधारोपण का संकल्प लिया है। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह सहित अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 1100 पौधे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, राघोगढ़ एसडीएम, जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव आदि पौधा रोपण किया।