राघोगढ़: सरारी और भोजपुरा गांव के बीच नदी को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे ग्रामीण, वीडियो आए सामने
राघौगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत गादेर के सरारी और भोजपुरा गांव के बीच की नदी में बारिश से पानी आ गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर एक पार से दूसरी पार जा रहे हैं। गादेर के नरेंद्र भील ने 5 जुलाई को बताया, सरारी और भोजपुर गांव के बीच सड़क बन चुकी है 500 मीटर ये नदी का जॉइंट छोड़ दिया। ना सड़क बनी ना पुल बनाया। बारिश में कोई भी हादसा हो सकता है।