राघोगढ़: गिदीया रोड पर रुठियाई के पास मिली थी एक युवक की लाश, पत्नी और साले पर हत्या के आरोप में विजयपुर थाना में मामला दर्ज
गुना के विजयपुर थाना क्षेत्र में रुठियाई के पास गिदिया रोड पर 2 जुलाई को मृतक बंटी चंदेल निवासी रूठियाई का शव मिला था। एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा, मृतक के भाई विशाल चंदेल की शिकायत पर मृतक की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पूनम सविता ने कहा, घरेलू विवाद में पत्नी और उसके भाई ने मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला दर्ज किया है।