किशनगंज: पार्वती नदी हाईवे पर मोटरसाइकिल गड्ढे में जाने से महिला गिरकर हुई गंभीर घायल
किशनगंज की पार्वती नदी पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे आने जाने वाले वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। राधापुर से बाइक पर बैठकर एक महिला धापु बाई किसी कार्य से बारां की ओर जा रहे थे। इस दौरान पार्वती नदी की पुलिया पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो रहे हैं। गड्ढे में मोटरसाइकिल आने से महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है।