जगदलपुर: आंध्रप्रदेश में माओवाद की कमर टूटी, छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लाल आतंक फैलाने वाले पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) संगठन से जुड़े रहे 5 नक्सलियों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है।