कोंडागांव: कोंडागांव नर्सिंग कॉलेज में छात्राएं स्वास्थ्य के लिए कर रही संघर्ष, नमी और फफूंद के कारण यहां की छात्राएं हो रही बीमार
कोंडागांव जिले का एकमात्र शासकीय नर्सिंग कॉलेज अपनी दयनीय स्थिति के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 1960 के दशक में बना यह कॉलेज आज भी उन्हीं पुराने ढांचे और सुविधाओं के साथ चल रहा है। कॉलेज का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है छत से बारिश का पानी लगातार टपकता रहता है जिससे नमी और फफूंद की समस्याएं पैदा हो गई है। यहां की छात्राएं बीमार हो रही है।