कोंडागांव: कोंडागांव जिला पंचायत CEO ने ग्रामीणक्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता व सड़क सुरक्षा के संबंध में जिलापंचायत भवन में ली बैठक
जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई द्वारा बुधवार को जिला पंचायत भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उचित निपटान हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सेग्रीगेशन शेड युक्त ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण व पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु समस्त कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के सचिवों को निर्देशित किया गया।