कोंडागांव: राज्य सरकार ने रेंजरों को तहसीलदार के अधिकार से किया लैस, कोंडागांव जिला कार्यालय में रेंजरों को दिया गया प्रशिक्षण
वन अधिकार पत्र के तहत मिले वन भूमि का भी नामांतरण एवं बटवारा राजस्व भूमि की तरह हो सकेगा।इन इलाकों में वन विभाग के रेंजर तहसीलदार की भूमिका निभाएंगे।अब राज्य सरकार ने रेंजरों को तहसीलदार के अधिकार से लैस कर दिया है।24 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार जिला कार्यालय में कलेक्टर की उपस्थित में वन अधिकार पट्टों के नामांतरण,बटवारा और सीमांकन का प्रशिक्षण दिया गया है।