कोंडागांव: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोंडागांव के दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन, बांधी काली पट्टी
दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग और स्थाईकरण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 25 जुलाई से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। वहीं 4 अगस्त को विधायक निवास का घेराव भी करेंगे। मांग पूरी नहीं हुई तो 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही है।