कोंडागांव: कोंडागांव जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों की बीमा 31 जुलाई 2024 तक
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किए जाने का काम शुरू हो गया है। फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसलों का बीमा किया जा रहा है। बीमा कराने के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है। बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदा- सूखा,बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाएं फसलों को कई बार तबाह कर देता है। इन्हीं नुकसान की पूर्ति के लिए बीमा मदद करता है।