पीरो: पीरो रेलवे स्टेशन के पीछे पुलिस ने की कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jul 29, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कातर गांव निवासी भगवान दास के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयराम शुक्ल ने बुधवार की शाम 5:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पीछे छापेमारी की गई।