चूरू: गांव हुनतपुरा के खेत में 35 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 17, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव हुनतपुरा के 35 वर्षीय युवक ने खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की तबियत बिगड़ गयी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग खेत पहुंचे। जहां से निजी वाहन के द्वारा गंभीर हालत में युवक को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।