भितरवार: स्वान नेटवर्क के टावर में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, टावर टूटा, वीडियो वायरल
भितरवार तहसील परिसर में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लगा सरकारी नेटवर्क स्वान के टावर की सपोर्टिंग वायर में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टावर गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। सभी शासकीय दफ्तर में इंटरनेट कनेक्टिविटी,ऑनलाइन सेवाएं एक बार फिर पूरी तरह बाधित हो गई है।