नीम चक बथानी: तेज आंधी बारिश में नल जल की टंकी क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट
नीमचक बथानी प्रखंड की सरेन पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित नटेसर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण नल-जल योजना की टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। टंकी फटने से गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, टंकी के क्षतिग्रस्त होने के बाद से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।