पतरातू: मेन रोड पतरातु में मध्य विद्यालय लबगा के छात्रों और शिक्षकों ने निकाली स्वच्छता रैली
मेन रोड पतरातु में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मध्य विद्यालय लबगा के शिक्षकों और छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने हाथों में स्वच्छता के प्रति लिखी तख्तियाँ लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। सरकार के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।