पतरातू: रामगढ़ उप विकास आयुक्त ने लादी उप स्वास्थ्य केंद्र, पालू मार्केटिंग और CCL सौंदा मत्स्य पालन का निरीक्षण किया
उप विकास आयुक्त ने पतरातू प्रखंड का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने लादी पंचायत अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया एवं केंद्र के माध्यम से आम जनों को विभिन्न लाभ दिए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सीसीएल सौंदा पंचायत अंतर्गत मत्स्य पालन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया