पतरातू: भुरकुंडा थाना मैदान से पटेल नगर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुरकुंडा खंड के तत्वावधान में बुधवार को थाना मैदान भुरकुंडा में शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम की शुरुआत संघ का झंडोतोलन कर किया गया। जिसके बाद स्वयंसेवको ने सामूहिक रूप से संघ का गीत गाया। तत्पश्चात पथ संचालकन हुआ। पथ संचलन थाना मैदान से शुरू हुआ। जो मुख्य मार्ग होते हुए संकट मोचन मंदिर, बिरसा चौक से पटेलनगर तक गया।