रायसेन: रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक उन्नत कृषि महोत्सव, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
Raisen, Raisen | Apr 6, 2026 रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक किसानों को पराली प्रबंधन से ‘कचरे से कंचन’ बनाने, ड्रोन तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स और मृदा परीक्षण जैसे आधुनिक विषयों पर जानकारी देंगे।