पदमपुर: 25BB गांव में अज्ञात चोरों ने घर से नगदी और आभूषण चोरी कर लिया, मामला दर्ज
पदमपुर थाना क्षेत्र के 25 बीबी गांव में चोरी की वारदात हो गई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शरणदीप ने थाने में हाजिर होकर कहा कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर की अलमारी से ₹70000 की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए।