महरौनी: बानपुर के मुख्य चौराहे स्थित शराब की दुकान से खाकी वर्दी धारक पर ओवरटाइम में शराब खरीदने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
बानपुर स्थित मुख्य चौराहे की देसी शराब की दुकान से एक खाकी वर्दी धारक द्वारा ओवरटाइम में एक सफेद शर्ट पहने हुए युवक से अवैध रूप से शराब मनाने का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो जांच का विषय बना हुआ है। उच्चाधिकारियों को जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।