इटावा: बढ़पुरा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध गांजा, असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकथाम हेतु, बढ़पुरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी कामेंत गांव के पास से सराय दयानंद निवासी दीपांशु उर्फ गब्बर पुत्र रामौतार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व 1 अवैध तमंचा व 2 कारतूस बरामद किए है।