इटावा: बसरेहर इलाके में पत्नी से विवाद होने के चलते पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 बसरेहर इलाके में पत्नी से विवाद होने के चलते पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। बसरेहर इलाके के नगला सीता गांव के रहने वाले युवक संजय ने पत्नी से विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी सम्बंधित थाने को दी गई।