इटावा: पक्का तालाब में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का किया प्रयास, डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी, 22 वर्षीय रुखसार पत्नी नदीम ने बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते, विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उनके भाई इलियास ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।