इटावा: कालीवाहन मंदिर के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं हुईं घायल, अस्पताल में किया जा रहा इलाज
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 कोतवाली इलाके में ई-रिक्शा पलटने से 3 महिलाएं घायल हो गईं। पुरबिया टोला की नीलू वर्मा, कुंती वर्मा व अरुणा वर्मा कालीवाहन मंदिर में दर्शन कर ई-रिक्शा से घर लौट रहीं थी, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।