बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पंकज पुल के पास खुले में लगने वाले मछली बाजार को तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस ने हटाया
बल्देवगढ़ नगर के पंकज पुल के पास खुले में मछली बाजार लगाया जा रहा था।जिसे तहसीलदार,नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके से हटवाया गया। तहसीलदार अरविंद यादव के द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशो के विपरीत खुले में मछली बाजार लगाया जा रहा था।जिसे नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया।