फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश, मौसम बदला, सर्दी बढ़ी, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड पर बारिश से बचते नजर आए राहगीर
फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह अचानक से मौसम बदलने लगा, फिर रूक रूक कर तेज बरसात शुरू हो गयी। मंगलवार करीबन दस बजे तेज बरसात शुरू हुयी, उस दौरान सुभाष तिराहा जलेसर रोड व अन्य कई मार्गो पर राह चलते राहगीर इस बरसात से बचते नजर आये। इस तरह से हुई बरसात के बाद मौसम ने एकदम करवट ली और जो सर्दी का मौसम जाता हुआ नजर आ रहा था वह अब वापिस आता नजर आ रहा है।