उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के मसवासी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से बाबा और उनके इकलौते 9 वर्षीय पोते की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान बाबा हंसराम और उनके करीब 9 वर्षीय पोते आयु के रूप में हुई है। उन्नाव डीएम घनश्याम मीना और विधायक पंकज गुप्ता ने परिजनों को दी 8 लाख की सहायता