#1000000ब्रेकिंग पंचायत भवन से बतावा तक करीब 6 किलोमीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
उन्नाव। पंचायत भवन से बतावा तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान समस्या और भी बढ़ जाती है।
ग्रामीणों आदित्य कुमार, प्रदीप यादव, सचिन यादव, उमेश यादव, लाला यादव, बलवीर यादव, योगेश सोनवानी, रामप्रसाद, अभिजीत, श्रीराम, गया प्रसाद और राजू यादव सहित समस्त ग्रामवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क का शीघ्र निर्माण या मरम्मत कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल सा
Unnao, Unnao | Aug 26, 2026