हलसी: हलसी थाना की पुलिस ने शराब तस्कर सहित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
हलसी थाना के पुलिस ने एक शराब तस्कर सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12:15 बजे उसे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. करुणमाचक गांव से शराब तस्कर कारू चौधरी को गिरफ्तार किया. उनके घर से 30 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ. इधर जहाना गांव से हलसी थाना कांड संख्या 98/ 25 मारपीट मामले में फरार चल रहे संतोष कुमार उर्फ निलेश राज गिरफ्तार हुए.