हनुमानगढ़: जिले में बालिका सुरक्षा को लेकर सर्वसमाज एकजुट, प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा कलेक्टर व एसपी को
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती जनचिंता के बीच गुरुवार को हनुमानगढ़ में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में हाल ही में श्रीगंगानगर में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई जघन्य घटना का उल्लेख करते हुए