सरमेरा: सरमेरा देव पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक की गई जान
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी गणेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार और शेखपुरा के बंगाली मोहल्ला के महेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।