फरसगांव: हल्की बारिश में पासंगी की नई सीसी सड़क टूटी, वार्डवासियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
नगर पँचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 14 पासंगी में हाल ही में बनी सीसी सड़क हल्की बारिश में ही टूटने लगी है। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और अधूरे काम का आरोप लगाया है। पार्षद विनोद पांडे ने जांच की मांग की है। वहीं सीएमओ मयंक बसंतवानी और सब इंजीनियर गौरव साव ने कहा कि सड़क का काम अभी अधूरा है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।