जगदलपुर: जगदलपुर के व्यक्ति ने महिला का अश्लील वीडियो किया सोशल मीडिया पर अपलोड ,गिरफ्तार करने गई पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
कोतवाली थाना अंतर्गत रहने वाले एक शख्स की रायपुर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर चैटिंग के साथ वीडियो कॉल भी करने लगे। प्यार इस कदर बढ़ गया कि शख्स ने महिला से उसकी अश्लील वीडियो मांग ली और प्यार में पागल महिला ने अपनी वीडियो बनाकर भेज दी। इसके बाद शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।