महरौनी: कस्बा महरौनी में शराबियों का आतंक, तहसील परिसर के मुख्य गेट के सामने बीच सड़क पर हंगामा करते हुए वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की तहसील परिसर के मुख्य गेट के सामने एक शराबी युवक बीच सड़क पर बैठकर घंटो उत्पात मचता रहा है।जिसका वीडियो मंगलवार शाम करीबन 4:00 बजे से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो लगभग 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।संबंधितों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है।ताकि शराबियों के उत्पात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।