मनेर: लोदीपुर के पास पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब लदी ऑटो व बाइक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 400 लीटर शराब बरामद
Maner, Patna | Jun 10, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर के पास पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए 400 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक ऑटो और एक बाइक को बरामद किया है। साथ ही मामले में एक व्यक्ति गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई है। मंगलवार की दोपहर 1:02 के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने जानकारी दी।