रायपुर रानी: रायपुर रानी BDPO कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक, सैनी के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर बीड़ीपीओं कार्यालय रायपुररानी में पूर्व विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर आज खुशी जताई। इस दौरान ढोल बजाया और पटाखे चलाए। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि नायब सैनी का सीएम बनना सब कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और गौरव की बात है।