रायपुर रानी: त्रिलोकपुर चौक पर 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो नालों के निर्माण कार्य का पंचायत द्वारा किया गया शुभारंभ
ग्राम पंचायत रायपुर रानी से सरपंच प्रतिनिधि नंबरदार दिलीप सिंह के द्वारा रायपुर रानी के त्रिलोकपुर चौक पर 13 लाख की लागत केदो नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर श्यामलाल, हरनेक सिंह, देव मलिक, संजू, हरि सिंह डाकरा, राजेंद्र कुमार, कमल अग्रवाल कमल सैनी, पवन कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत और जिला के अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।