अशोक नगर: राती खेड़ा के पास 65 वर्षीय बाइक सवार को कार चालक ने मारी टक्कर गंभीर घायल जिला चिकित्सालय भर्ती
अशोकनगर जिले के राती खेड़ा गांव के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बांसा खेड़ी निवासी कैलाश पुत्र राज्जू लाल रजक उम्र 65 वर्ष सोमवार को रात 8:00 बजे गुना से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रति खेड़ा के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे घायल हो गया घायल के सिर में चोटें आई हैं।