महरौनी: महरौनी तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष पर ₹15000 की रिश्वत मांगने के वायरल वीडियो मामले में की गई निलंबन की कार्रवाई
महरौनी तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप खरे पर नैनवारा निवासी किसान से ₹15000 की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो मामले में महरौनी तहसील प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। उक्त के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संबंधित लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील कार्यालय से अटैच किया गया है।