मांट के निकट भांडीरवन में गुरुवार सुबह 10 बजे से वट वृक्ष के नीचे राधा कृष्ण का विवाह उत्सव मनाया गया,मान्यता है द्वापर युग मे फुलेरा दौज के दिन ही राधा कृष्ण का विवाह खुद ब्रह्मा जी ने सम्पन्न कराया था,कार्यक्रम की शुरुआत योगिराज भगवान श्री कृष्ण की बारात के साथ हुई,भांडीरवन से बारात बंसीवट होते हुए पुनः भांडीरवन पहुंची