हज़ारीबाग: एसपी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, डायल 112 की कार्यप्रणाली और तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी कर्मियों को सतर्क रहकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।