डिंडौरी: आदिवासी परधान समाज के पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन एवं देवस्थान की मांग को लेकर शहपुरा विधायक को सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी जिले के शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के निवास पर रायभगत आदिवासी परधान समाज के पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन एवं देवस्थान की मांग को लेकर रविवार शाम 4:00 पहुंच के ज्ञापन सौंपा और समाज के उत्थान समाजिक विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। शहपुरा विधायक ने समाज के पदाधिकारियों को समाज के विकास एवं मांगो के निराकरण करने का आश्वासन दिया।